संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगते अपर डकोलढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति से शराब की 12 बोतलें पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को एएसआई चेतराम की अगुवाई में पुलिस की टीम डकोलढ़ में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने डकोलढ़ में एक व्यक्ति से शराब की 12 बोतलें बरामद की है। आरोपी की पहचान बलराज निवासी गांव अपर डकोलढ़, डाकघर शिंगला, तहसील रामपुर, जिला शिमला के तौर पर हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।