फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्तनगर में छह माह के नवजात का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत दत्तनगर में छह माह की नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर के मुताबिक सोमवार रात को सूचना मिली कि दत्तनगर पुल के नजदीक सतलुज के किनारे नवजात का शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। शव क्षतविक्षत अवस्था में था। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। रामपुर और क्षेत्र के अन्य पुलिस थानों और चौकियों में किसी भी नवजात के लापता होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मरने के बाद नवजात को सतलुज में बहा दिया गया था या फिर दफनाया गया था। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बहता हुआ दत्तनगर तक पहुंच गया। थाना प्रभारी रामपुर कर्म सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें