शिमला में आयोजित जिलास्तरीय मीट में भाग लेती आईटीआई देलठ की छात्राएं।
- फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय महिला स्पोर्ट्स मीट में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देलठ की छात्राओं ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके अलावा संस्थान ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पद जीता है।
शिमला में आयोजित जिला स्तरीय महिला स्पोर्ट्स मीट में साक्षी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया है। प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी।