आनी (कुल्लू)। अमर ज्योति खेल संस्कृति और कला मंच के आयोजित मेले में स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले का शुभारंभ गिरीश शर्मा ने किया। वहीं मेले के समापन समारोह में महिला जिला कांग्रेस कुल्लू सचिव कुकी ठाकुर ने किया। मेले में करीब 15 महिला मंडलों ने प्रस्तुतियों से खूब समा बांधा। मेले में बेनशी महादेव माहू नाग ने शिरकत की।
स्थानीय लोगों ने मेले का खूब आनंद लिया और अपने आराध्य देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार डीएस चौहान ने कहा कि यह मेला पिछले कई सालों से मनाया जा रहा है। महिला मंडलों के कार्यक्रमों से लवी मेले का समापन किया। इसके अलावा कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार अमर राठौर ने लवी मेले में लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।