फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में सीवरेज लीकेज से लोग परेशान, आना-जाना दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
महीने में चार से पांच बार पेश आ रही समस्या, बीमारियां फैलने का अंदेशा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में सीवरेज लीकेज की समस्या से स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हैं। कई स्थानों पर गंदा पानी खुले में बहने से दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार महीने में चार से पांच बार लीकेज की समस्या सामने आती है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
शनिवार को निजी बैंक के समीप सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे तक गंदा पानी बहता रहा। मुख्य चौक रिकांगपिओ और ख्वांगी सहित अन्य स्थानों पर भी नालियां ब्लॉक होने से ऐसी स्थिति बनती रहती है। इससे लोगों को बदबू के बीच आवाजाही करनी पड़ती है। वहीं, गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

बार-बार हो रही लीकेज की समस्या को लेकर लोगों में रोष है। कोठी पंचायत प्रधान महेश कुमार नेगी, दुनी पंचायत प्रधान सुनीता नेगी, तेलंगी पंचायत प्रधान रवीना नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने तथा समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
सीवरेज लाइन न सड़ने वाली वस्तुएं डालने से ब्लॉक हो रही है। लोगों से ऐसी वस्तुएं सीवरेज लाइन में न डालने की अपील की। समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
- मनोज नेगी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें