फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में नर कंकाल मिलने से सनसनी नहीं हो रही पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा के समीप एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है । जिस स्थान पर कंकाल मिला है, उसके ऊपर सीधी ढांक है । ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि व्यक्ति इस ढांक से गिरा होगा। नेरवा थाने में किसी भी प्रकार की गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज नहीं है। ऐसे में इस बात की कोई भी संभावना नहीं है कि कोई स्थानीय व्यक्ति कभी इस ढांक से गिरा होगा ।
विज्ञापन

लोग कयास लगा रहे कि किसी जंगली जानवर ने कंकाल कहीं और जगह से लाकर इस स्थान पर फेंका हो । लिहाजा यह कंकाल किसका इस स्थान पर कैसे पंहुचा, पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है । किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उक्त रास्ते पर अनयोड नाले के नजदीक झाड़ियों में एक इंसानी कंकाल पड़ा हुआ है । उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इसे कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम को इससे संबंधित कोई भी अन्य सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस शुक्रवार को भी घटनास्थल पर जाकर जांच में जुटी रही, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा । घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कंकाल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है । एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें