फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरवार रात थरोच सड़क पर हुआ हादसा

विज्ञापन
वीरवार रात को थरोच सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त कार - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू) । थरोच सड़क पर वीरवार रात को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आल्टो कार में सवार होकर दो स्थानीय और दो बिहार के रहने वाले मजदूर नेरवा से थरोच की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मशराह के समीप द्वारी स्थान में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए।
घायलों में कृष्ण पोटन उर्फ मिंटू, पुत्र स्वर्गीय भगत राम, उम्र 37 साल निवासी गांव और डाकघर थरोच तहसील नेरवा को गंभीर चोटें आई थी । स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल चारों कार सवारों को नेरवा अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कृष्ण पोटन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने नेरवा थाना में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार जगपाल सिंह चौधरी ने मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये एवं घायलों को पांच पांच हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान की है। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें