फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा और ताबो में जल्द विकसित होंगे सेल्फी प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा(लाहौल स्पीति)। काजा और ताबो में हाई मास्क लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही इन दोनों जगह में नए सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने एसडीएम को आदेश दिए कि दोनों ही स्थानों में सेल्फी प्वाइंट के लिए मौके का दौरा करके स्थान चिह्नित करें। ताबो में त्योंते से टोजन तक बनने वाली नाली के कार्य के लिए दो लाख रुपये की राशि जारी करने का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन

साडा की बैठक कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया की साडा के अधीन अब कोई भी भवन निर्माण कार्य होगा, उसको बिजली, पानी का कनेक्शन तभी मिलेगा जब साडा से एनओसी मिलेगी। बिना एनओसी के किसी को बिजली-पानी का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। वहीं बैठक में डोर टू डोर कूड़ा योजना की नई मासिक दरें भी तय की गई। इसके तहत प्रति घर 100 रुपये, सरकारी आवास 150, होटल दस कमरों से अधिक 1000 रुपये, होटल दस कमरों से कम 700 रुपये, होमस्टे 300, ढाबा 300, मटन, चिकन शॉप 500, जनरल शॉप 300, मैकेनिक 700, वेल्डर 500, बेकर 300, बार्बर 200 रुपये प्रति माह शुल्क तय किया गया।
बैठक में एडीएम मोहन दत्त शर्मा, एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, एआरओ पदमा दोरजे, बीडीओ कार्यकारी टशी डोलकर, एक्सईएन मनीष आर्य, बीएमओ तेंजिन नोरबू, एक्सईएन मनोज नेगी, एक्सईएन टशी ज्ञामचो, साडा सदस्य नोरबू बौध, तंदूप फूंचोक काजा, ताबो से तांपा ज्ञालसायन, तनु बौद्ध सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें