नोगली में आयोजित रस्साकसी प्रतियोगिता के विजेता जियारा महिला टीम को सम्मानित करते विधायक नंद ला
- फोटो : RAMPUR-HP
नोगली (रामपुर बुशहर)। रानी रत्न कुमारी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब नोगली द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता पर सैंज-ठियोग की टीम ने कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबला मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इसमें सैंज के खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेलते हुए मुनिश की टीम को 2-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में 22 महिला मंडलों की टीमों ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में जियारा निरमंड ने पहला स्थान हासिल किया जबकि शटलधार दूसरे स्थान पर रहा।
क्लब के अध्यक्ष जगत वर्मा ने कहा कि नोगली स्कूल मैदान में दिवंगत वीरभद्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिन तक चला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में रामपुर विस क्षेत्र के विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को सम्मानित किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 20 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
महिला रस्साकशी स्पर्धा में विजेता टीम को पांच हजार रुपये और उपविजेता टीम को 2500 रुपये की राशि देकर नवाजा गया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बीडीसी सुदेश कौशिक, उपाध्यक्ष मदन बिष्ट, महासचिव कुशाल सोनी, सचिव शुभम, कोषाध्यक्ष अतुल जिश्टू और प्रेस सचिव अर्जुन सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।