फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाई शाठी और पाशी के बीच खूब चले तीर

विज्ञापन
गवाई गांव में विशू मेला के दौरान ठोडा नृत्य करते लोग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में गवाई गांव में तीन दिवसीय बिशू मेले में सोमवार को शाठी औ पाशी के बीच खूब तीर चले। ठोडा खेल में दोनों दल आपस में जुबड़ी में एक दूसरे पर घुटने के निचले हिस्से में तीर से हमला करते हैं। तीर लगने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को ललकारते हैं। इसके बाद फिर प्रतिद्वंद्वी भी तीर मारता है और उसका तीर लगने पर उसी आवाज से ललकार का जवाब दिया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग ठोडा खेल देखने के लिए पहुंचे थे। इस खेल के इतिहास पर नजर डाली जाए तो यह महाभारत के युद्ध के बाद शुरू हुआ। महाभारत में कौरवों का साथ देने वाले शाठी दल और पांडवों का साथ देने वाले दल को पाशी दल के रूप में माना जाता है।
हिमाचल और उत्तराखंड में सबसे ज्यादा शाठी दल की टीमें है जबकि पाशी दल की टीमें संख्या में कम है। मेले में नृत्य दल चिखड़ ने भी चोल्टू नृत्य की प्रस्तुति से खूब समां बांधा। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अतर सिंह चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने 51 हजार रुपये की राशि ठोडा कमेटी गवाई और दोनो खुंद दलों को 11 हजार रुपये प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें