भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यकर्ताओं और छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इकाई के निशांत ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम में उनके महान कार्यों को याद किया गया।
आदिवासियों के हितों के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले बिरसा मुंडा ने आदिवासियों में नई चेतना जगाने का भी काम किया था। बिरसा मुंडा ने बिहार, झारखंड के विकास और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम रोल निभाया।
अपने कार्यों और आंदोलन की वजह से बिहार और झारखंड में लोग बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजते हैं। बिरसा मुंडा ने मुंडा विद्रोह पारंपरिक भू-व्यवस्था के जमींदारी व्यवस्था में बदलने के लिए किया था।