सराहन स्कूल में चार दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। चार दिवसीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर ओवर ऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शिमला चंद्र प्रभा नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में किन्नू स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान और कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में कन्या स्कूल रामपुर प्रथम और किन्नू स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में डंसा स्कूल की छात्राओं ने पहला, काओबिल स्कूल की छात्राओं ने दूसरा स्थान पाया। बैडमिंटन में दत्तनगर स्कूल प्रथम और किन्नू स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। योग में गानवी प्रथम और किन्नू द्वितीय स्थान पर रहा। शतरंज में रामपुर स्कूल प्रथम और झाकड़ी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में सराहन पंचायत प्रधान अन्नू मेहता, बौंडा प्रधान रीना मेहता, उपप्रधान सोहन पांटू, भानु प्रताप बिष्ट, पदम नोगल, उमेश आर्या, रामपुर जोन के प्रभारी प्रीतम ठाकुर, सुभाष रांझा, सुधीर रोहटा, चंदर बदरेल, विशेषर भलेक, प्रधानाचार्य कुमारी भावना कंवर, दिनेश कुमार, गोपी मेहता और बिट्टू चौहान उपस्थित रहे।
इन टीमों को भी रहा बेहतर प्रदर्शन
भाषण प्रतियोगिता में रामपुर स्कूल प्रथम, मझेवठी स्कूल द्वितीय, एकल गान में रामपुर प्रथम, दत्तनगर द्वितीय स्थान, एकल क्लासिक में तकलेच पहला स्थान और रामपुर ने दूसरा स्थान हासिल। संस्कृत गीतिका में रामपुर स्कूल प्रथम, तकलेच स्कूल द्वितीय, संस्कृत श्लोक में रामपुर स्कूल प्रथम, तकलेच स्कूल द्वितीय स्थान, एकांकी में रामपुर प्रथम, सनारसा स्कूल द्वितीय, समूह वाद्ययंत्र में रामपुर प्रथम, दत्तनगर द्वितीय, समूह गान में रामपुर प्रथम तकलेच द्वितीय, लोक नृत्य में दत्तनगर पहला, नोगली ने द्वितीय, मार्च पास में रामपुर प्रथम और दत्तनगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।