फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजकीय महाविद्यालय आनी में 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने किया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने मंगलवार को किया। हिंदी विभाग एवं साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य पर छात्रों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर निर्मल सिंह शिवांश ने बताया कि 14 सितंबर तक महाविद्यालय में मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़े में नारा लेखन, निबंध लेखन, भाषण, काव्य पाठ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को राजभाषा हिंदी के व्यवहारिक स्वरूप से अवगत कराया जाएगा। वैश्वीकरण के दौर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिवर्ष हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने हिंदी विभाग एवं साहित्य परिषद को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी भाषा के संवर्धन इस प्रकार के आयोजनों की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. संगीता नेगी, प्रो. अशोक शर्मा एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें