फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुई रामपुर-रोहड़ू वाया तकलेच सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से भारी भूस्खलन के कारण चौका नाला में बाधित हुई थी सड़क
विज्ञापन

ब्रांदली खड्ड में धंसी 50 मीटर सड़क की मरम्मत में जुटा विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भारी बरसात से बाधित हुई रामपुर-रोहड़ू वाया तकलेच सड़क तीन दिन बाद शुक्रवार को यातायात के लिए बहाल हो गई है। मार्ग बहाल होने के बाद अब वाया तकलेच वाहन रोहड़ू की ओर जा रहे हैं। तीन दिन पहले उपमंडल रामपुर में हुई भारी बारिश ने खासा नुकसान पहुंचाया था। रामपुर-रोहड़ू वाया तकलेच सड़क पर चौका नाला के पास भारी भूस्खलन हो गया था। सड़क पर मलबा आने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था। इससे तकलेच, नरैण और बाहली क्षेत्र के ग्रामीणों सहित रामपुर से रोहड़ू और रोहड़ू से रामपुर की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। वहीं, सेब बागवानों की भी मुश्किलें बढ़ गई थीं। उन्हें अपनी नकदी फसल मंडी तक पहुंचाने की चिंता सता रही थी। बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीनें तैनात कीं और वीरवार को चौका नाला के पास मार्ग को बहाल कर दिया। वीरवार को फिर भारी बारिश के कारण तकलेच सड़क पर मलबा आ गया। इस कारण मार्ग फिर से बाधित हो गया था। वहीं, रामपुर-रोहड़ू वाया भद्राश मार्ग भी ब्रांदली के पास बाधित हो गया था। यहां करीब 50 मीटर सड़क का हिस्सा धंस गया था। इस कारण मार्ग पर केवल छोटे वाहनों की ही आवाजाही हो रही है। यहां बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क बहाल करने में अभी और वक्त लगेगा। लोक निर्माण विभाग यहां सड़क को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। बहरहाल, क्षेत्र के लोगों खासकर बागवानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता शोभा राम ने बताया कि चौका नाला के पास बाधित सड़क को वीरवार को बहाल कर दिया गया था। बारिश से क्षेत्र के विभिन्न नालों में बारिश के कारण बढ़े जलस्तर और मलबे के कारण तीन स्थानों पर सड़क बाधित हुई थी। शुक्रवार को तकलेच-रोहड़ू सड़क बहाल कर दी गई है, जबकि ब्रांदली में सडक़ का 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। यहां छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है, जबकि डंगे लगाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें