फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अपर बाजार में जल्द बनेगा सार्वजनिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर बाजार आनी व्यापार मंडल की पहली बैठक में उठे जनहित के मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
आनी (किन्नौर)। व्यापार मंडल अपर बाजार आनी की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जेआर ने की। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, बाजार की गलियों का सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई। व्यापार मंडल ने बताया कि जल्द अपर बाजार में सार्वजनिक शौचालय बन कर तैयार हो जाएगा। इसे लेकर आज ही बीडीओ तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से स्थान का निरीक्षण भी किया। बैठक के बाद व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की ओर से सभी व्यापारियों के लिए जलपान का आयोजन भी किया गया। बैठक में संजीव आर्यन, पप्पू सत्या, सत्यपाल एवं अध्यक्ष जेआर ने व्यापारियों को संबोधित किया और संगठन के उद्देश्यों व भावी योजनाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रवीण लता, सचिव सत्यपाल, कोषाध्यक्ष, सुदेश कौशिक, मीडिया प्रभारी संजीव आर्यन, सलाहकार दयाल सिंह और समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें