राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठी ने मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठी में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश ने मुख्यातिथि और अन्य विशेष अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने विज्ञान छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान छात्र और छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके खूब वाहवाही लूटी। इसमें पहाड़ी, पंजाबी, किन्नौरी और अन्य गीतों पर प्रस्तुतियों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मुख्यातिथि ने सालभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग पढ़ाई और अन्य अच्छी गतिविधियों के लिए उपयोग करें। उन्होंने स्कूल की विभिन्न समस्याओं को सुना और जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विशेष अतिथि सुरजीत, पंचायत प्रधान डाॅ. चमन, एसएमसी प्रधान खेमचंद, मंच संचालक कोविंद्र चौहान, बाल कृष्ण कटोच, युवराज, सतीश, ग्राम पंचायत मुहान के प्रधान संतोष ठाकुर और कुखरी पंचायत प्रधान भीमसेन सहित शिक्षक मौजूद रहे।
इनसेट
रनिका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
स्कूल की छात्रा रनिका को इस साल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा शैक्षणिक सहित विभिन्न गतिविधियों में सोनाल कटोच, सत्यम, गरिमा, मुस्कान, प्रतिज्ञा, अंकुश, कोमल, रीतिका, वंदना, रोहित, सिमरन, श्रृष्टि, अरुण, गौरव, निहारिका, श्रुति, शिवानी, भूमिका, ललिता, राणिका, तनिका, विपाशा, स्मृति, आरती, मोनिका, अंश, मीनाक्षी, सुनीता, विक्रम, हिमांशु, डिवेन, अमृता, हर्षित, कशिश, राधिका, संजना, कर्णजीत, साहिल, दक्ष, गगन, रोहित, महेश, मोंटी, संचित, ईशान, अमन, परस, विशाल, मीनाक्षी, निहारिका, शीतल, लक्की, हताशना, पल्लवी, कृतिका, शिवांग, संजीव और बॉबी सहित अन्य मेधावियों पुरस्कृत किया गया।