फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महासंघ ने मुख्यमंत्री के बयान का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पेंशनर महासंघ के प्रवक्ता चमन चौहान मढाइक ने कर्मचारियों और पेंशनरों को छठे वेतन आयोग के एरियर का भुगतान एक या दो वर्षों में करने का मुख्यमंत्री के एलान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का छठे वेतन आयोग का एरियर दस हजार करोड़ रुपये सरकार के पास है। प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश में 2023 आपदा की वजह से सरकार से भुगतान की की मांग नहीं की है। उन्होंने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी आपदा के दौर में सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि 2024 के बजट में सेवानिवृत्त और अन्य सभी कर्मचारियों को एरियर देने और चिकित्सा भत्ता बिल के भुगतान के लिए बजट में उचित प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें