रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यालय की प्राचार्य शशि कांता कुमारी ने बताया कि जिले में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2023 तक कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थी स्वयं, लोकमित्र केंद्र या अन्य किसी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नवोदय विद्यालय की वेबसाइट http://www.navodaya.gov.in/ पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर विद्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय से दूरभाष नंबर 01786-222232 या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।