फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में आपदा ग्रस्त क्षेत्र का कमेटी ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल नया बस स्टैंड में आपदा ग्रस्त क्षेत्र में मलबा उठाने और आपदा की जद में आए अन्य क्षेत्र को बचाने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने को लेकर शनिवार को विशेषज्ञों की टीम ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इस कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


एसडीएम नरेश वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। कमेटी जल्द मामले पर रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू को सौंपेगी। इसके बाद उपायुक्त कुल्लू आपदा ग्रस्त क्षेत्र में राहत और बचार्व कार्यों को लेकर निर्देश जारी करेंगे। निरीक्षण के दौरान कमेटी ने मौके पर मलबे को नियंत्रित तरीके से उठाने पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा खतरे की जद में आए अन्य भवनों का भी जायजा लिया गया।

इस दौरान कमेटी में शामिल विभिन्न विशेषज्ञों ने भवनों की निगरानी करने की राय दी। कमेटी के सदस्यों ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र और इसके साथ लगते क्षेत्र में 45 डिग्री से ज्यादा ढलान पर भवन न बनने को लेकर भी चर्चा की। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में जल निकासी का मजबूत तंत्र स्थापित करने की सिफारिश की। इसके अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्र के ऊपर निर्माण कार्य प्रतिबंधित करने और क्रेट वॉल से धंस रही जमीन को बचाने के लिए उचित निर्णय लेने पर विचार किया।
विज्ञापन


इस मौके पर तहसीलदार आनी दिलीप शर्मा, लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रमुख सुनील चौधरी, जियोलॉजिस्ट सर्वेश मीणा, एनएच के सहायक अभियंता आरएम शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ज्ञान भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें