फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए काजा में किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति)। पंचायत चुनावों के लिए काजा कॉफ्रेंस हॉल में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास शुक्रवार को किया गया। पूर्वाभ्यास रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

अंतिम चरण का पूर्वाभ्यास 27 सिंतबर को किया जाएगा। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्वाभ्यास में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सहायक चुनाव अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी कायदे और कानूनों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया शुरू होने से लेकर मतपेटियों को बंद करने तक हर प्रक्रिया बारीकी से समझाई गई।
पूर्वाभ्यास में 38 पीठासीन अधिकारी 114 पोलिंग अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही रिजर्व में 8 पीठासीन अधिकारी 24 पोलिंग अधिकारी भी मौजूद रहे। पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैनात चुनाव पर्यवेक्षक संजीव सूद ने प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को चुनाव आयोग की ओर से जारी नियमों का ईमानदारी ओर पारदर्शिता के साथ पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

चुनाव की दृष्टि से सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें टशी ज्ञामछो अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को लोसर हल और खुरिक पंचायत, मनीष कुमार आर्य अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को गियू, ताबो और धंखर पंचायत हरदेव सिंह नेगी वन मंडलाधिकारी को किब्बर और लांगचा पंचायत, चंद्रशेखर सहायक परियोजना अधिकारी कृषि को कुंगरी, सगनम, लालुंग, पंचायत आवंटित की गई है। इस मौके पर एडीएम मोहन दत्त शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें