भड़ावली पंचायत में पौधारोपन कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों ने वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
वन महोत्सव कार्यक्रम में डीएफओ रामपुर अरविंद कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेे। भड़ावली पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने बताया कि पंचायत में समय-समय पर पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।