फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरंग में ग्रामीणों ने सीख्रे आपदा से निपटनने के गुर

विज्ञापन
पूह खंड में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेते लोग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
पूह(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आपदाओं से बचने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में जिले की मूरंग पंचायत में प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के प्रभारी नरेंद्र कायथ ने कहा कि शिविर के पहले दिन अग्निशमन विभाग से सुंदर लाल और उनकी टीम ने प्रशिक्षुओं को आपदा से निपटने के गुर सिखाए।
दूसरे दिन सभी प्रशिक्षुओं को भूस्खलन, चट्टानों के दरकने और बाढ़ सहित कई अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रथम वाहिनी गृह रक्षा जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के प्रभारी सुखदेव नेगी ने आपदा के समय किए जाने वाले राहत और बचाव कार्यों के बारे में युवाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर भी युवाओं को प्रशिक्षण दिया। तीसरे दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिप्पा से डॉ. नवनीत ने ग्रामीणों को फर्स्ट एड के बारे में जानकारी दी। जिला आपदा प्राधिकरण प्रभारी नरेंद्र कायथ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की योजना के तहत समूचे हिमाचल में हर पंचायत से 15 युवाओं को प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशा अनुसार यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस मौके पर मूरंग पंचायत प्रधान अनूप कुमार, चारंग प्रधान निर्मला, राजेश सिंह, होशियार सिंह, विजय कुमारी, ललित कुमारी, विश्वजीत, जीवन सिंह, कायम डोलमा सहित कई अन्य प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें