फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने ढांक से छलांग लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू)। तहसील नेरवा की ग्राम पंचायत नेवल टिक्करी में एक मजदूर ने ढांक से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक मूल रूप से उत्तराखंड राज्य का रहने वाला था और नेरवा में स्थानीय व्यक्ति के पास काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतक की पहचान सुमन पुत्र सयना गांव खलाड़ी डाकघर, तहसील परोला जिला देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। वह नरेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह गांव व डाकघर टिक्करी तहसील नेरवा के पास काम करता था।
जानकारी के मुताबिक सुमन वीरवार को बगीचे और खेतों में काम करने के लिए गया था। दिन के समय जब नरेश सिंह की पत्नी खेत में गई तो वह वहां पर मौजूद नहीं था। जब उन्होंने आसपास उसको ढूंढने का प्रयास किया तो खेतों से कुछ दूरी पर झुंगल ढांक से उसका शव बरामद किया गया। इसके बाद नरेश ने घटना की सूचना नेरवा थाने में दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना नेरवा से एएसआई संजय ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों से माना जा रहा है कि मजदूर ने ढांक से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें