किसान सभा रामपुर ननखडी कोविड के वजह से बंद सभी रूटों को बहाल करने के लिए आरएम एचआरटीसी रामपुर को ?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। ननखड़ी के सैकड़ों लोगों ने बसों की समस्या को लेकर सोमवार को आरएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। लोगों की मांग है कि रामपुर क्षेत्र के स्थानीय रूटों पर बंद बसों को जल्द बहाल किया जाए। विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों ने बताया कि पिछले करीब 2 वर्षों से स्थानीय रूट पर चलने वाली के बसों को अभी तक नहीं चलाया जा रहा है।
रविवार को सभी स्थानीय रूट बंद किए गए हैं,। इससे ग्रामीण इलाकों के लोग परेशानियां झेलने को मजबूूर हैं। रामपुर से ननखड़्ी रूट पर चलने वाली बस जो पहले वाया चकटी चलती थी अब यहां से होकर नहीं चलाई जा रही है। चकटी से आए लोगों का कहना था कि वापसी में ननखड़ी से आने वाले लोगों को पांडाधार में बस से उतार दिया जाता है।
उन्होंने इस बस को वाया चकटी चलाने की मांग की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को एक ज्ञापन भी भेजा गया। इसमें निगम के बंद रूटों को बहाल करने की मांग की गई है। इस अवसर पर मशनू, गौरा, फूंजा, दोफदा, देवनगर, थैली, चकटी, बडाच और डोई क्षेत्रों से आए लोग शामिल रहे।
आरएम रामपुर परिवहन निगम प्रेम कश्यप का कहना हैं की पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल से कर्मशाला में गाड़ियों का कार्य नहीं हो पा रहा है। वर्कशॉप स्टाफ न होने के कारण मैं हर रूट पर बस सेवा बहाल करने मै असमर्थ हूं जैसे ही पीस मील वर्कर अपनी सेवा फिर से शुरू कर देंगे हम सभी रूटों पर बस सेवा बहाल करेंगे।