फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक को रोहडू शिफ्ट करने पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
नारकंडा में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए राकेश सिंघा और अन्य लोग। -संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सहकारी बैंक जिला कार्यालय को नारकंडा से रोहडू़ स्थानांतरित करने पर सोमवार को नारकंडा में चक्का जाम किया गया। विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के साथ मिलकर एक घंटे तक एनएच-5 पर पर चक्का जाम किया। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा मौके पर पहुंचे औरर बातचीत के बाद मार्ग खुलवाया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक करके सभी मांगों को सरकार तक भेजने का आश्वासन दिया। विधायक सिंघा ने कहा कि 10 दिनों तक अगर रोहडू़ शिफ्ट किए गए डिस्ट्रिक्ट कार्यालय को वापस नहीं लाया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें