ज्यूरी में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान स्वयं सेवियों को जागरूक करते मुख्यातिथि।
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में स्वयंसेवियों ने खूब समां बांधा। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक हरिदास चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासित रहने के साथ-साथ बड़ा लक्ष्य रखकर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने प्रोत्साहित किया।
स्कूल प्रधानाचार्य पद्म बिष्ट ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी बातों से अवगत करवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रितिक की टीम ने डांस, आयुषी की टीम ने किन्नौरी नृत्य, नेहा की टीम ने पहाड़ी नाटी पेशकर धमाल मचाया। मोहित कपूर ने एकल गाना पेश किया। स्टेज संचालन का कार्य महक गुप्ता ने निभाया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य योगेंद्र स्वरूप, रमेश, जोगेंद्र कुमार नेगी और सविता सहित कई अन्य मौजूद रहे।