फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में 22 लोगों को वन भूमि से अवैध कब्जा छोड़ने का नोटिस

नोटिस का पालन न करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वन परिक्षेत्र ननखड़ी के 22 लोगों को 27 अगस्त तक वन भूमि से अवैध कब्जा छोड़ने का वन विभाग रामपुर ने नोटिस जारी किया है। इस बेदखली नोटिस का पालन न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए विभाग वन भूमि क्षेत्र से अवैध कब्जे हटा रहा है। रामपुर बुशहर के वन मंडलाधिकारी गुरहर्ष सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के इन आदेशों का अनुपालन पूरे राज्य में वन एवं राजस्व अधिकारी कर रहे हैं। किसी ने वन भूमि पर कब्जा कर कोई निर्माण किया है, तो वह हिमाचल प्रदेश सरकार या वन विभाग में निहित होगा और उसका राज्य सरकार या वन विभाग उपयोग करेगा। उच्च न्यायालय ने विकल्प दिया है कि यदि वह फिटिंग और निर्माण से जुड़ी सामग्री वन भूमि से खुद ही हटा कर ले जाना चाहे तो वह 30 अक्तूबर से पहले यह कार्य कर सकता है। इसके लिए उसे लिखित रूप में देना होगा कि 30 अक्तूबर से पहले अपने खर्च पर संरचना की सामग्री को हटा लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें