फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ रुपये से सुधरेगी 20 किलोमीटर एनएच की हालत, लगेगी डब्ल्यू बीम रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नोगली से भैंरा खड्ड तक जल्द नेशनल हाईवे-पांच चकाचक होगा। नेशनल हाईवे प्राधिकरण करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से 20 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में मेटलिंग और टारिंग का काम करेगा। इसके साथ ही एनएच के किनारे डब्ल्यू बीम रेलिंग भी लगाई जाएंगी। इससे सड़क हादसों को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में जहां ब्रौनी खड्ड से लेकर नोगली तक नेशनल हाईवे पांच की हालत में सुधार किया गया। वहीं अब नोगली से भैंरा खड्ड तक एनएच को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। दूसरे चरण में नोगली से आगे मेटलिंग का कार्य शुरू होगा। इस कार्य पर 6 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। एनएच प्राधिकरण लगातार मुख्य राष्ट्रीय मार्ग को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।
हालांकि नोगली से आगे एनएच की हालत ज्यादा खराब नहीं है। प्राधिकरण का कहना है कि रामपुर सब डिवीजन को पूरी तरह से कवर किया जा रहा है। विभिन्न चरणों में जाबली से लेकर रामपुर तक एनएच पर अब सुरक्षा कवच होगा। टारिंग से सड़क की हालत में और ज्यादा सुधार आएगा।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण रामपुर के एसडीओ करतार शर्मा ने कहा कि नोगली से भैंरा खड्ड तक करीब 20 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प किया जा रहा है। एनएच की मेटलिंग और टारिंग पर करीब 6 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जल्द ही नोगली से आगे सड़क की हालत सुधरने से हजारों लोगों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें