छह घंटे बंद रहा खनाग के पास एनएच-305
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के खनाग क्षेत्र में भारी बारिश के बाद चट्टानें खिसकने से नेशनल हाईवे-305 बाधित हो गया। खनाग के पंचायत घर के पास चट्टान गिरने से आवाजाही बाधित हो गई। इस वजह से सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं घंटों हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। छह घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच प्राधिकरण ने एनएच को बहाल किया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में भारी बारिश होने से सुबह के समय एनएच 305 पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरी। इस वजह से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इस वजह से सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर लोग मजबूरी में पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी आनी उपमंडल के एसडीओ धन सिंह शर्मा ने बताया कि बुलडोजर और जेसीबी मशीन की मदद से नेशनल हाईवे-305 को बहाल किया गया है। उन्होंने बताया कि अब आनी और कुल्लू के बीच यातायात बहाल होने से लोगों ने राहत ली है।