फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जीमंडी खेगसू में तीन हजार रुपये में बिका रॉयल सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। खेगसू सब्जी मंडी में रॉयल का जलवा इस बार भी बरकरार है। मंडी में वीरवार को रॉयल सेब की पेटी 3 हजार रुपये में बिकी। इससे क्षेत्र के बागवान काफी खुश है। नित्थर क्षेत्र के निचले इलाकों से सेब का तुड़ान शुरू हो गया और मंडी में बागवान अपनील फसल लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अच्छी किस्म का सेब मंडी में आने से बागवानों को अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। सब्जीमंडी खेगसू में नित्थर के घुलट, खदवेचा, शाणी, घोरला, खणी और थलीन क्षेत्र से लोग सेब की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। वीरवार को खेगसू मंडी में रॉयल सेब 3000 रुपए बिका है। रॉयल सेब को इस वर्ष का यह सबसे ज्यादा दाम मिले हैं।
इससे क्षेत्र के बागवान बेहद खुश हैं। नित्थर क्षेत्र के बागवान चेतन चौहान, संजीव, टेक चंद भारती, अंकुर वर्मा और सतपाल ठाकुर ने कहा कि सेब के अच्छे दाम मिलने से बागवानों को उनकी मेहनत का फल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें