रामपुर कालेज में चल रहे एनसीसी कैंप में हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त करते एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में चार महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स हथियार चलाने की बारीकियां सीख रहे हैं। इस दौरान उन्हें युद्ध कौशल से भी अवगत करवाया जा रहा है।
सात दिनों तक एनसीसी कैडेट्स यहां विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में चार महाविद्यालयों के 150 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। 8 से 14 नवंबर तक चलने वाले शिविर के दौरान कैडेट्स को वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, परेड, खेल, कल्चर, फिल्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट से संबंधित प्रशिक्षण दिया।
एनसीसी-8 एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर के ऑफिसर कमांडिंग कर्नल संदीप सिंह ने बताया कि शिविर के दूूसरे दिन कैडेट्स को परेड, युद्ध कौशल, हथियार प्रशिक्षण और स्वच्छ भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर एनसीसी ऑफिसर कैप्टन संदीप ठाकुर, जेसीओ जसविंद्र, रविंद्र, नरोत्तम, मुकेश, शिवानी और अभिषेक सहित अन्य कैडेट्स मौजूद रहे।