ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना देहा में शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी उसकी आपत्तिजनक फोटो खींची है और इन्हें वह वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी उसके परिवार को मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।