फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती कर आर्थिकी मजबूत करें किसान

विज्ञापन
किन्नौर जिले के नाको में आयोजित किसान मेले में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ योजना के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर और आतमा परियोजना ने संयुक्त रूप से नाको में किसान मेले का आयोजन किया। इस दौरान कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों के आयोजन के साथ-साथ किसानों और बागवानों को कृषि एवं बागवानी से संबंधित जानकारियां प्रदान की। इसके साथ ही उनकी समस्याओं का भी मौके पर निवारण किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के फल विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. अरूण कुमार ने कहा कि इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के अभिभाषण को किसानों को सुनाया गया। इसमें कृषि मंत्री ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। पंचायत समिति सदस्य नाको पदमा दोरजे ने किसानों से आग्रह किया कि वे प्रदेश और केंद्र सरकार के किसान-बागवानों के कल्याण के लिए आरंभ की योजनाओं का लाभ उठाएं। किसान मेले में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. अशोक ठाकुर, आतमा परियोजना निदेशक रवि शर्मा और सह परियोजना निदेशक बलबीर ठाकुर ने किसान और बागवान जागरूक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें