फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबो में किसान मेले में प्राकृतिक खेती के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र ताबो में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें एडीसी अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी जुड़े।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि से किसानों को काफी मदद मिल रही है। किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने पांच प्रगतिशील किसान सुबोध कुमार, केवल कृष्ण, छेरिंग तंडूप, ठिल्ले दोरजे और छेरिंग टाशी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पोह, लरी और ताबो गांव के किसानों को पनीरी भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र ताबो के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सुधीर वर्मा ने मुख्यातिथि एडीसी अभिषेक वर्मा को सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में फुंचोक राय, ताबो बौद्ध मठ के प्रमुख लामा, टीएसी सदस्य राजेंद्र बौद्ध को भी सम्मानित किया गया। एडीसी वर्मा ने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती और घरेलू उत्पादों की तरफ बढ़ना होगा। इससे जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचता है। सुधीर वर्मा ने कहा कि माने गांव में हर घर में किचन गार्डन तैयार करवाया गया, यहां पर सब्जियों की पनीरी केंद्र की ओर से मुहैया करवाई गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताबो की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें