फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड में 15 से 18 जून को होंगे मल्टी टास्क वर्करों के साक्षात्कार

विज्ञापन
job
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)।शिक्षा खंड निरमंड की 54 प्राथमिक पाठशालाओं और 13 माध्यमिक पाठशालाओं में होने वाली पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के साक्षात्कार 15 जून से 18 जून तक होंगे। साक्षात्कार की प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय निरमंड में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने सभी आवेदनकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने कॉल लेटर पाठशाला प्रभारी अध्यापक से जिस पाठशाला के लिए आवेदन किया है, 15 जून से पहले प्राप्त कर लें। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार के दिन जरूरी दस्तावेजों की कॉपी, भूमि दान करने वाले परिवार से संबंधित उम्मीदवार इस आशय का हल्फनामा साथ लेकर आएं।
आवेदनकर्ता कॉल लेटर में दी गई तिथि के अनुसार एसडीएम कार्यालय में पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर को हर माह 5625 रुपए मानदेय दिया जाएगा। इस पद के लिए आवेदन की आयु 18 से 45 वर्ष तय की गई है। आठवीं पास व्यक्ति ही इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होेंन बताया कि जिस व्यक्ति ने स्कूल के लिए भूमि दान की है, उस व्यक्ति को इस पद में अलग से नंबर मिलेंगे। आवेदक के परिवार के किसी अन्य सदस्य ने भूमि दान के बदले में नौकरी प्राप्त की है तो उसे इस भर्ती में कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

ये रहेगी साक्षात्कार की तिथि
15 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला अरसू, भेखवा, जुनी, डमेहड़ी, आनस, रंदल, चाटी, बड़गई, बक्खन, बागीपुल, शलाट, दोहरानाला, सराहन, लैर और नगाड़ी स्कूल के लिए साक्षात्कार होंगे।
16 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बायल, शटलधार, अवेरी, कोयल, बोइनी, डोभा, दुराह, शारवी, जाओं, चमारला, जुआगी, डमार, खैर और शिल्ली, 17 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरगा, नाल, तांदी, कूंड, चीलाआगे, दोगरी, कशोली, बूंग, गांओबील, शाहगाई, थाच, बहवा, स्तांगीधार, कथांडा, निरमंड, कांडू, नित्थर, ढमाह, 18 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला धवांश, त्वार, मातला, निशानी, पोक्टू इशवा, देओगी, बड़ीलांज और राजकीय माध्यमिक पाठशाला ब्रौ, मातला, निरमंड-1, शोहच, बाड़ी, पकोरा, बाहवा, बायल, अवेरी, बनथाना, बोइनी, ढमेहली, ठारला और ढमाह स्कूल के लिए साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें