mountaneering activity ban in kinnaur
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद जिला प्रशासन ने ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पर प्रतिबंध लगा दिया है। उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने कहा कि जिले में आगामी आदेशों तक सभी प्रकार के ट्रैकिंग और पर्वरोहण पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आने वाले मौसम को देखते हुए पर्यटकों, ट्रैकर और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है।
उन्होंने कहा कि बीते दिनों देश के अन्य राज्यों और प्रदेश के दूसरे जिलों से पर्वतारोही और पर्यटक जिले की ऊंची चोटियों पर ट्रैकिंग करते हुए आ रहे थे। इस कारण पर्यटक मौसम की विपरीत परिस्थितियों और बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले स्थानों पर फंस गए थे और कुछ की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु भी हो गई थी।
इसके दृष्टिगत जिले में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि यात्रा करते समय मौसम का ध्यान रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।