फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों ने घर से किया मतदान, युवाओं से आह्वान

विज्ञापन
100 वर्षीय टिलू देवी ने मतदान कर दिया मजबूत लोकतंत्र निर्माण का संदेश। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। चुनाव आयोग ने उपचुनाव में बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोरोना मरीजों के लिए घर-द्वार मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसके तहत नित्थर की सौ वर्षीय बुजुर्ग टिलु देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इसके अलावा ईश्वरी नंद ठाकुर (83) ने भी घरद्वार पर मत का प्रयोग किया। यह पांच बार नित्थर पंचायत के प्रधान और पूर्व में बीडीसी नित्थर-देहरा भी रह चुके हैं। पंचायती राज में इन्हें राष्ट्रपति से प्रशस्ति पत्र भी मिला है।
इसके अलावा कई दिव्यांगों ने भी घरद्वार मताधिकार का प्रयोग किया। दिव्यांग लाल चंद (80) ने भी अपना मतदान किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चेबड़ी लगना दासी और चुनाव आयोग की टीम भी पहुंची थी, जिन्होंने मतदान की प्रक्रिया को पूरा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें