फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे शहरी विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। 21 से 23 अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय रोहडू़ मेले का शुभारंभ उपायुक्त शिमला करेंगे जबकि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पंद्रह दिन की लंबी कसरत के बाद आखिरकार राज्य स्तरीय रोहडू़ मेले के शुभारंभ और समापन में आने वाले मुख्य अतिथियों पर मेला कमेटी ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय रोहडू़ मेले के आयोजन को लेकर दो अप्रैल को पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चर्चा की गई कि शीघ्र मेले की शुरूआत और समापन पर आने वाले मुख्यातिथियों का नाम तय किया जाए ताकि मेले के निमंत्रण कार्ड समय पर तैयार हो सके। आयोजन कमेटी के बीच शुरू में मेले के समापन समारोह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बतौर मुख्यातिथि बुलाने पर सहमति बनी। मगर किसी कारणवश मुख्यमंत्री कार्यालय से कुछ घंटे के लिए रोहडू़ के कार्यक्रम पर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद एक गुट सुरेश भारद्वाज के नाम पर सहमति चाहता था। कमेटी के कुछ सदस्य इसके पक्ष में नहीं थे। इस कारण भारद्वाज समर्थक निराश चल रहे थे हालांकि शिमला जिले से सुरेश भारद्वाज ही इकलौते कैबिनेट मंत्री है।
रोहडू़ उनका गृह क्षेत्र भी है लेकिन फिर भी कुछ लोग उनकी जगह वन मंत्री राकेश पठानिया को बुलाने पर जोर दे रहे थे। इसके बाद लंबी खिंचतान के बाद आखिरकार कमेटी ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के नाम पर सहमति बनाई है। इससे तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। वहीं मुख्यातिथि के चयन को लेकर देरी को लेकर राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी रोहडू़ सुरेंद्र ठाकुर ने कहा रोहडू़ मेले के समापन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बुलाने का कार्यक्रम था। मुख्यमंत्री ने मेले के बाद रोहडू़ के दौरे पर आने का आश्वासन दिया है। रोहडू़ मेले में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मेले के उद्घाटन समारोह में डीसी शिमला आदित्य नेगी मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें