फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करी मामले में पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ निवासी आरोपी रोबिन पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

ठियोग में 13.5 ग्राम चिट्टा बरामदगी से खुला मामला
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सप्लायर तक पहुंची पुलिस
तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच जारी
2026 में डेढ़ महीने में 11 आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में पंजाब से एक और मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोबिन पंजाब के खरड़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे खरड़ से गिरफ्तार किया।
14 जनवरी 2026 को ठियोग के रहीघाट (जीरो प्वाइंट) पर नाकाबंदी के दौरान अभिलाष (33), निवासी तहसील कोटखाई को संदेह के आधार पर रोका गया था। तलाशी में उसके कब्जे से 13.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मामले की गहन जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर रोबिन (38), निवासी खरड़ (पंजाब) को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन के स्रोत तक पहुंचने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।
इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी अभिलाष के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है और जांच जारी है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में बैकवर्ड लिंक, यानी सप्लाई चेन के स्रोत तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में इस कड़ी में केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2026 में तेज कार्रवाई करते हुए डेढ़ महीने के भीतर ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पंजाब के खरड़ से एक और सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में नशा तस्करी के नेटवर्क और उनके सरगनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है।

गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें