फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में जल शक्ति विभाग में जेई के सभी पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
छह सेक्शन में कार्य प्रभावित
विज्ञापन

32 पंचायतों के ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर पड़ा असर
निर्माण कार्यों में ठेकेदारों को आ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड में जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं के सभी पद रिक्त होने से हजारों ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। निरमंड और नित्थर कार्यालय सहित छह सेक्शन में एक भी कनिष्ठ अभियंता तैनात नहीं है। इससे पेयजल और सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
कनिष्ठ अभियंताओं की कमी के कारण उपमंडल की 32 पंचायतों के ग्रामीणों को विभागीय कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। निरमंड उपमंडल में जल शक्ति विभाग के दो उपमंडल कार्यालय संचालित हैं, लेकिन दोनों में ही कनिष्ठ अभियंताओं के सभी छह पद खाली पड़े हैं। हालांकि यहां दो सहायक अभियंता तैनात हैं। कनिष्ठ अभियंताओं की अनुपस्थिति से उन पर काम का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति का असर पेयजल योजनाओं के संचालन पर भी पड़ रहा है। लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों को भी तकनीकी स्वीकृति और निगरानी के अभाव में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण चंद्रपाल शर्मा, संदेश, राकेश, बालक राम, महेश और संजीव ने प्रदेश सरकार और विभाग से मांग की है कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और योजनाएं सुचारु रूप से चल सकें।
रिक्त पदों की जानकारी उच्च अधिकारियों को समय-समय पर दी जा रही है। जल्द ही कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होगी और समस्या का समाधान हो जाएगा।
-किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग आनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें