रिकांगपिओ (किन्नौर)। दो नवंबर से प्रदेश में खराब होने वाले मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन किन्नौर ने पर्यटकों और लोगों से अपील की है कि वह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर जिले में अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है।
इसको देखते हुए पर्यटक जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। इस सूचना को मद्देनजर रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाएं रखें और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालयन केंद्र के दूरभाष नंबर 01786 223155,51,52,53 ,54 और 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।