फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रुआ में भूस्खलन से कड़छम-छितकुल मार्ग छह घंटे रहा बाधित

विज्ञापन
सड़क पर चट्टानें दरकने से 6 घंटे यातायात के लिए बाधित रहा कड़छम छितकुल मार्ग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले के कड़छम-सांगला-छितकुल मार्ग पर सोमवार को चट्टानें दरकने से मार्ग छह घंटे तक बाधित रहा। मार्ग बाधित होने से सांगला वैली के सैकड़ों लोगों और पर्यटकों को घंटों परेशानियां झेलनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कड़छम-छितकुल मार्ग पर सोमवार को ब्रुआ शिव मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक चट्टानेें दरक गई। इससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। गनीमत रही कि सुबह नौ बजे हुई इस घटना के दौरान मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के किन्नौर प्रवास के लिए जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया।
बाधित मार्ग की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग सांगला और भावानगर से मशीनें और मजदूरों को मौके पर भेजा गया। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। मार्ग बहाल होने से सांगला वैली जाने वाले सैकड़ों स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों से सांगला की खूबसूरती निहारने के लिए पहुंच रहे सैलानियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ राकेश नेगी ने बताया कि सांगला-छितकुल मार्ग को दोपहर तीन बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मार्ग पर अब वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें