रिकांगपिओ(किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ जिला किन्नौर में सत्र 2022-23 के लिए नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के प्राचार्य अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय समिति की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन स्वयं, लोकमित्र केंद्र और किसी अन्य माध्यम से किया जा सकता है। नौवीं की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। प्राचार्य ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में छठीं से बारहवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
इसमें छात्रावास, खानपान, वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, लेखन सामग्री, चिकित्सा सुविधा और खेल सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए प्राचार्य से दूरभाष नंबर 01786-222232, 79884-61117, 98107-74643 पर या व्यक्तिगत रूप से किसी भी कार्य दिवस संपर्क कर सकते हैं।