पीजी कॉलेज रामपुर में ईवीएम और वीवी पैट उपकरणों के विषय में तमाम जानकारियां लेते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। मंडी लोक सभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए बुधवार को पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें सहायक रिटर्निंग अधिकारी रामपुर यादविंद्र पॉल की अध्यक्षता में चुनाव में नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस पूर्वाभ्यास में पावर प्वांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चुनाव में नियुक्त अधिकारियों को मतदान वाले दिन किए जाने वाले कार्य के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम और वीवीपैट उपकरणों के विषय में भी तमाम जानकारियां प्रदान की गई और ईवीएम पर व्यावहारिक रूप से अभ्यास करवाया गया। इसके साथ सभी चुनाव अधिकारियों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों की अनुपालना बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।