डीएवी दत्तनगर की वैशाली साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में प्रथम स्थान हासिल करने पर शिक्षा मंत्?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। 29वें चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर की छात्रा वैशाली ने साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने उसे ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।
नेशनल विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी और पर्यावरण ने गेयटी थिएटर शिमला में युवा विज्ञान पुरस्कार वितरण में 29वें हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2021 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर की कक्षा छठी की छात्रा वैशाली ने साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वैशाली को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से नवाजा और उसकी इस सफलता पर माता-पिता और विद्यालय को बधाई दी। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन ने हर्ष जताया है। स्कूल कीप्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता चौहान ने वैशाली को पुरस्कृत होने पर बधाई दी और छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।