फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहन सड़क में पैराफि ट से गिरने के कारण एनडीआरएफ के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी सराहन सड़क पर राई खड्ड के पास पैरापिट से नीचे गिरने के कारण एनडीआरएफ जवान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ज्यूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवान एनडीआरएफ की ज्यूरी कोटला में तैनात कंपनी में कार्यरत था।
विज्ञापन

ज्यूरी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम अवतार सिंह पुत्र जय पाल सिंह दुनी किन्नौर का रहने वाला था। चौकी प्रभारी आईओ देवराज ठाकुर ने बताया उनको सुबह 3 बज कर 5 मिनट पर दूरभाष से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीएसपी चंद्र शेखर के नेतृत्व में पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा।
उधर, डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने बताया फौरी तौर पर जवान की मौत का कारण ऊंचाई से गिरना ही लग रहा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद जवान का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें