फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधर में हुली-कुफर-कनलोग-जाहरू उठाऊ पेयजल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले 1.48 करोड़ की योजना अधूरी योजना का कर दिया था उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू) । कोटखाई क्षेत्र के हुली, कुफर, कलनोग, जाहरू उठाऊ पेयजल योजना का लोकसभा चुनाव से पहले आनन-फानन में उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन जल जीवन मिशन के तहत 1.48 करोड़ की योजना आज भी अधर में है। योजना आजतक सिरे नहीं चढ़ पाई है। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन के तहत टैंकों का निर्माण और घर-घर नल की सुविधा देने का कार्य किया जाना था। आधी-अधूरी योजना का लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उद्घाटन किया। हैरानी वाली बात है अभी तक टैंकों का निर्माण और घर तक पाइपें नहीं बिछाई गई हैं। स्थानीय ग्रामीण जीतराम चौहान, यशपाल चौहान, अक्षित चौहान, नरेश, प्रताप सिंह, जोगिंदर सिंह, संदीप, जोगिंदर, केवल राम, विशन सिंह , मदन लाल, सीस राम, कलीमुईद्दीन, नजीब मुल्तान, राजेश दीपक, सीसराम, अनंत राम, रमेश और दिनेश शर्मा ने विभाग से अनुरोध किया है कि जल्द पेयजल योजना को शुरू किया जाए और इस योजना से लोगों को पानी दिया जाए अन्यथा मजबूरन कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जल्द ही कार्य पूरा किया जाएगा
योजना के अंतर्गत टैंक वाली जगह पर विवाद होने के कारण कार्य रुक गया था। वहीं ट्रांसफार्मर के लिए बिजली विभाग में पैसा जमा करवाया है। अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जा रही है। जल्द ही कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-हिमांशु वर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें