एचआरटीसी में राज्य सहकारी बैंक शाखा रामपुर जागरूकता शिविर लगाते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। राज्य सहकारी बैंक शाखा रामपुर ने वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन एचआरटीसी परिसर रामपुर में किया। शिविर में बैंक के अधिकारियों ने पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को बैंक की कई महत्वपूर्ण योजनाएं बताईं। राज्य सहकारी बैंक शाखा रामपुर के प्रबंधक देवेंद्र मेहता ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
इसके साथ ही नाबार्ड के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। शिविर में उन्होंने अटल पेंशन योजना, लघु बचत योजना, कृषि ऋण और एटीएम कार्ड का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के भी टिप्स दिए। इस मौके पर आरएम प्रेम कश्यप सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।