फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एचआरटीसी बस सवार युवक से 5.652 किलो ग्राम चरस बरामद, पालमपुर का निवासी है आरोपी

Sat, 25 Apr 2026 09:58 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

शिमला पुलिस ने एचआरटीसी बस में सवार एक व्यक्ति से कुल 5.652 किलो ग्राम चरस बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला पुलिस की ओर से नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता अर्जित की गई है। पुलिस ने वाणिज्यिक मात्रा में चरस की बड़ी खेप बरामद कर तस्करी के एक संगठित प्रयास को विफल किया है। यह बरामदगी हालिया समय की प्रमुख एवं उच्च मात्रा की पकड़ में से एक है।

विज्ञापन


शुक्रवार 24 अप्रैल को पुलिस थाना कुमारसैन की टीम ने स्पेशल सेल शिमला के सहयोग से सैंज चौक के पास लूहरी सड़क पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुल्लू से बागा सराहन जा रही एचआरटीसी बस को जांच हेतु रोका गया।

बस में यात्रा कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान पंकज कुमार(30) निवासी गांव अपरढाह तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में की गई। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में रखी कुल 5.652 किलो ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


इस साल 229 नशा तस्करों के खिलाफ 108 मामले दर्ज किए
जिला शिमला पुलिस ने इस वर्ष अभी तक एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 229 नशा तस्करों के खिलाफ 108 मामले दर्ज कर इनके 19 बड़े अंतर राष्ट्रीय और अंतर राज्यीय नेटवर्कों को डिस्मेंटल कर कड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें