फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई से सजेगा हाटू मेला, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हाटू का ऐतिहासिक मेला 15 मई से शुरू होगा। मेले के आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक महीने तक चलने वाले इस मेले में मंदिर के आसपास दुकानें सजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के नीचे मैदान में बाजार सजेगा। मेले के शुभारंभ में ग्रामीण शिमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह को कमेटी ने न्योता दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी कमेटी ने निमंत्रण भेजा गया है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो सालों से मेले का आयोजन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 15 मई से मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के शुभारंभ में विधायक विक्रमादित्य सिंह सुबह 6:30 बजे पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी कमेटी ने निमंत्रण दिया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने हामी भरी है। उन्होंने लोनिवि से मार्ग बहाल करने और जलशक्ति विभाग से पेयजल आपूर्ति सुचारु आपूर्ति रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर के नीचे मैदान में दुकानों के लिए जगह का चयन किया गया है। मेले के दौरान यातायात को वनवे चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें